[featured]

Ads Top

*Most Funny* Santa Banta Jokes in Hindi

Many comedians have came and gone, many entertainers, new meme creators are trying to make us laugh by cracking new jokes. But, Santa & Banta they're the father of everyone! And Santa Banta ke Jokes Padhne Ka Maja to Hindi Me Hi Aata Hai!

Checkout this Funniest Jokes of Santa Banta in Hindi


santa banta jokes


यमराज (संता से): तुम्हारी कोई आखिरी ख्वाहिश है?

संता:
हाँ है!
मैं मनमोहन सिंह को नरेंद्र मोदी की शादी में सलमान खान की पत्नी से बात करते हुए देखना चाहता हूँ!

यमराज बेहोश !!
__________________________________________

संता ने बंता को हिंदी SMS भेजा
भेजने वाला महान,
पढ़ने वाला गधा.

बंता गुस्से में वापिस sms भेजता है:
भेजने वाला गधा,
पढ़ने वाला महान!!
__________________________________________

बैंक मैनेजर: ये क्या अजीब सा हस्ताक्षर है?

“@/e”

संता: ये हस्ताक्षर मेरी दादी के हैं!

बैंक मैनेजर: ऐसा अजीब सा हस्ताक्षर? क्या नाम है उनका?

संता: जलेबी बाई…
__________________________________________

जेलर: तुम्हे कल सुबह 5 बजे फांसी दी जाएगी!

संता सरदार: हाहाहाहाहा

जेलर: क्या हुआ, हंस क्यों रहे हो?

संता सरदार: मैं तो उठता ही सुबह 9 बजे हूँ.. 
__________________________________________

संता:
पंडित जी, मेरी शादी नहीं हो रही है..
कोई उपाय बताओ।

.

.

पंडित जी:
सबसे पहले, बड़ो से ‘सदा सुखी रहो’ के आशीर्वाद लेना बंद करो.
__________________________________________

बंता:
यार ये रामदेव बाबा वाला नूडल्स खरीदा है,
इनको खाना कैसे है ?

संता:
एक नाक बंद करके दूसरी नाक से अंदर खींचना हैं
__________________________________________

डॉक्टर: अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना व्यायाम किया करो

संता: जी मैं रोजाना क्रिकेट और फुटबाल खेलता हूँ!

डॉक्टर: कितनी देर खेलते हो?

संता: जब तक मोबाइल की बैटरी खत्म नहीं हो जाती!!
__________________________________________

संता: यह सदाचार क्या होता है?

बंता: जैसे आम का अचार होता है, वैसे सादा आचार होता है! :-प

————-

संता: यह अनुशासन क्या होता है?

बंता: जैसे दुशासन होता है, वैसे ही अनुशासन होता है !!

__________________________________________

संता और बंता आठवीं में आठवीं बार फ़ैल हो गए

संता: चल खुदखुशी कर लेते हैं

बंता: साले, पागल हो गया है??

अगले जनम में फिर नर्सरी से शुरू करना पड़ेगा!!!

__________________________________________

संता पैराशूट बेच रहा था…

हवाई जहाज से कूदो,
बटन दबाओ
और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ…

ग्राहक: अगर पैराशूट नहीं खुला तो…

संता: तो पैसे वापिस…
__________________________________________

रजनीकांत और संता एक कॉम्पिटिशन में..

पहला सवाल:

8 का आधा क्या होता है?
रजनीकांत: 4

संता: Depend करता है.

अगर horizontally आधा करो तो 0
और vertically करो तो 3

रजनीकांत हार गया 
बड़ा आया रजनीकांत !!
__________________________________________

मेले मे घोषणा हुई

एक बच्चा मिला है, जिन का है ,
आकर ले जायें . . . . . .

Santa भीड़ से:

मुझे भी दिखाओ, मुझे भी दिखाओ

जिन का बच्चा कैसा होता है .

__________________________________________
*Most Funny* Santa Banta Jokes in Hindi *Most Funny* Santa Banta Jokes in Hindi Reviewed by Entertainment Unlimited on 03:42:00 Rating: 5

No comments